दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। यूनियर स्टार स्पॉटिंग क्लब तालबारिया की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। फाइनल खेल प्रतियोगिता में खेरीबड़ी फुटबॉल टीम ने छतरचूआ फुटबॉल टीम को ट्राईबेकर के सहारे 3-2 गोल से हराकर विजेता बना। विजेता टीम को ग्राम प्रधान सैमुएल बेसरा ने मौक पर दास हजार रुपए नगद पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं उप विजेता छतरचूआ की टीम को आठ हजार रुपए से संतोष करना पड़ा। सेमी फाइनल तक पहुंचने वाले टीम राजेश स्टार तारणि एवं कोचापानी फुटबॉल टीम को तीन -तीन हजार रुपए से संतोष करना पड़ा। खेल संपन्न कराने में मुख्य रूप से क्लब सदस्य कोरनेलियूस मरांडी, रूबी हेंब्रम, मिथुन मरांडी, मिथुन हांसदा, कालीदास बेसरा जोसेफ बेसरा 4 सहित क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्त...