दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी पंचायत के मनोहरचक (पियल घोड़ा) मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया सत्यनारायण टुडू ने विधिवत फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजन समिति के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जा रहा है। पहले दिन का पहला मुकाबला अल्फा स्टार और एफसी सुमित ब्रदर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद और ट्...