Dumka News: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: जामा प्रखंड के भुटोकोड़िया मैदान में गुरुवार को जेबीसी क्लब भुटोकोड़िया की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू एवं ग्राम प्रधान देवेंद्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मुकाबला चैट जेपी सुगले और पीडी मताल बिचकोड़ा टीम के बीच खेला गया। इसमें चैट जेपी सुगले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 गोल से जीत दर्ज की और अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 20 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर होपना बास्की, प्रकाश सोरेन, नाजिर सोरेन, नागेंद्र बास्की, शिनास हेंब्रम सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.