Dumka News: दो दिनों से घर से लापता युवक का धान खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि।पिछले दो दिनों से घर से लापता 40 वर्षीय के शव को गोपीकांदर थाना की पुलिस ने धान के खेत से बरामद किया है। पानी में लगातार शव के रहने के वजह से शयुवक का शव सड़ना शुरू हो गया था और शव से दुर्गंध भी आना शुरू हो गया था। मृतक की पहचान सुरजूडीह गांव निवासी 40 वर्षीय करण मुर्मू के रूप में हुई है। हालांकि युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब शुक्रवार को खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान सुभाष हांसदा ने गोपीकांदर थाना की थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना की एसआई मनोज सोरेन दल -बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.