दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय में 6 नवंबर और 7 नवंबर 2026 को कार्यालय में ताला बंद रहने का मामला सामने आया है। लगातार दो दिनों तक कार्यालय बंद रहने से सरकारी कार्यों के लिए पहुंचने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रधान लिपिक आदित्य कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राप्त पत्र के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी स्पष्टीकरण पत्र में उल्लेख किया गया है कि 6 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे एवं 7 नवंबर को अपराह्न 1:30 बजे कार्यालय बंद पाया गया। पत्र में कहा गया है कि कार्यालय में लगातार अनुपस्थिति के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है तथा आम जनता को अपने कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही है।

कार्यालय बंद मिलने प...