Dumka News: दो चापानल खराब दुर्गापूजा से पहले पेयजल संकट गहराया
दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: सरैयाहाट बाजार में दो चापानल खराब पड़े रहने से पेयजल संकट गहराने लगा है। स्थानीय लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार के कई चापानल महीनों से खराब हैं। शिकायत के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय शिकायतें ग्रामीण जितेंद्र भगत ने बताया कि उनके घर के समीप चापानल ठीक चल रहा था। कुछ दिन पहले मिस्त्री ने विधायक फंड का मेंटेनेंस का काम कहकर चापानल खोलकर उसकी तस्वीर ली और दोबारा लगा दिया। उसके दुसरे दिन से चापानल काम नहीं कर रहा है। वहीं पवन चौधरी ने बताया कि उनके घर के समीप चापानल लंबे समय से खराब है। कई बार शिकायत के बाद मिस्त्री ने उसे खोला, लेकिन पाइप में लीकेज होने की बात कहकर बिना मरम्मत किए चला गया।
दुर्गापूजा का संकट स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.