Dumka News: दो कोयला लदे हाइवा वाहनों के बीच टक्कर, चालक घायल
दुमका, नवम्बर 27 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाम्हरिया मोड़ के समीप दो कोयला लदे हाइवा वाहनों के बीच गुरुवार को जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक हाइवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया है। घटना के बाद दूसरे हाइवा का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हाइवा संख्या जेएच04जेड-7873 के चालक नसीम अंसारी ने बताया कि वह दुमका के कुरुवा क्षेत्र से कोयला खाली कर आमड़ापाड़ा स्थित बीजीआर कंपनी में लोडिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गाम्हरिया मोड़ के पास आगे चल रहे एक अन्य कोयला हाइवा से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.