Dumka News: दो किशोर को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।मंदिर के दानपेटी से महज 80 रुपए चोरी करने के आरोप में दो किशोर को रिमांड होम जाना पड़ा। नगर थाना की पुलिस ने मंदिर के पुजारी के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिमांड होम भेज दिया। दरअसल दुमका शहर के गिलानपाड़ा के रहने वाले दो किशोर ने गुरुवार की दोपहर में मंदिर की दानपेटी के ताले को तोड़कर 80 रुपया चोरी कर लिए। तभी मंदिर के पुजारी जटाशंकर पाठक की नजर पड़ गई और उन्होंने शोर मचा दिया। लोगों ने एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने पकड़ में आए किशोर की निशानदेही पर दूसरे को भी धर दबोचा। दोनों के पास से चोरी के 80 रुपए भी मिल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.