दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप प्राथमिकी दर्जपहला मामला पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री 23 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि नोनी गांव निवासी मिथुन यादव के सहयोग से उसी गांव के रामजी उर्फ मोहित यादव उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा...