दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। शारदीय दुर्गोत्सव को लेकर हंसडीहा में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ने लगी है। वैष्णवी दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में पहली पूजा के साथ ही उत्सवी माहौल परवान चढ़ने लगा। भक्ति जागरण में देर रात तक माता के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भजनों की धुन पर भक्तिरस में सराबोर नजर आए। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर जागरण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर मां दुर्गा की आराधना और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। पहली पूजा से त्रयोदशी तक उत्सव की धूम : वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गोत्सव को लेकर 13 दिनों के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में 16 से शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव पहली से पंचमी तक लग...