Dumka News: दुर्गा पूजा को लेकर की गई बैठक
दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर गांव में रविवार को आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के भव्य और सफल आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भरत चंद्र पाल ने की। बैठक में पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण, लाइटिंग व विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण, भक्ति जागरण तथा विजयादशमी के दिन गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- K...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.