Dumka News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर की बैठक
दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार को एक बैठक अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूजा की समय-सारणी की रूपरेखा तय की गई।अध्यक्ष ने बताया कि 40 हजार रुपये की लागत से मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। भव्य पंडाल बनाया जाएगा और हंसडीहा से आकर्षक लाइट मंगवाई जा रही है। भक्ति गीत-संगीत के साथ डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सिओ मंडल, सचिव अभिमन्यु देहरी, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, दिलीप पाल, मुकेश पाल, रॉबिन दत्ता, अमित सिंह, अशोक पाल, बापी चांद, निमाय मंडल, मुन्ना मंडल, सरवन साह सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नवरात्र की तैयारी को लेकर दुर्गा मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.