दुमका, जुलाई 19 -- Dumka News: दुमका। प्रतिनिधि। मां विपदतारिणी की पूजा शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। मां विपदतारिणी की पूजा के लिए शहर के धर्मस्थान, दुर्गास्थान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने उपवास रखकर 13 प्रकार के फल, फूल मिष्टान का भोग लगाकर विधि विधान के साथ मां विपदतारिणी की पूजा की और अपने संतान तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मां विप्तारिणी की पूजाबंगाली समुदाय की विशेष पूजा बंगाली समुदाय की महिलाएं विशेष रूप से मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस पूजा का आयोजन भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा के बाद किया जाता हैं। ऐसी मान्यता हैं कि मां विपदतारिणी की पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने के परिवार में आनेवाली विपत्ति स्वत: समाप्त हो जाती हैं।...