दुमका, सितम्बर 12 -- Dumka News: दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर गणेशपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो विद्युतकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान लखीकुंडी, दुमका निवासी विश्वनाथ रजक और कुंदन कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों विद्युत कार्य के सिलसिले में दुमका से शिकारीपाड़ा की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से गिट्टी लाने जा रही एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर शिकारीपाड़ा बाजार में पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची शिकारीपाड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...