दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका वासियों के लिए प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट का जादुई खेल 12 अगस्त से दुमका के कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा। जादुई खेल का विधिवत उद्घाटन 12 अगस्त को संध्या में किया जाएगा। उद्घाटन के बाद 13 अगस्त से रोजाना 2 शो आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को प्रेस वार्ता कर जादूगर शंकर सम्राट ने बताया कि इस बार का शो पूरी तरह से परिवार के लिए है। इसमें भारत और विदेशों से सीखे गए नए-नए जादू और भ्रम दिखाए जाएंगे। गायब होने, उड़ने, आग से जुड़े और मानसिक जादू के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाले विशेष जादू भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- लेजर शो के माध्यम से दिखाया जा रहा है बाबा मंदिर से जुड़ा इतिहास उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को अंधविश्वास से दूर कर विज्ञान के...