Dumka News: दुमका में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव
दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दुमका सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा दुमका कन्वेंशन सेंटर में भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, दुमका जिला परिषद की अध्यक्ष जॉयस बेसरा, दुमका जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर मंडल सहित जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी नृत्य और गीतों से हुई। इस दौरान जिले भर से आए आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गंड़ानाटा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.