दुमका, अगस्त 3 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। बढ़ते मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक विघटन के दौर में लोगों के जीवन में सकारात्मकता आत्मविश्वास और खुशहाली का संचार करने के उद्देश्य से रविवार को दुमका में खुशी मिशन अभियान का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ।

अभियान की शुरुआत लाइफ केयर हॉस्पिटल रांची एवं खुशी क्लास के संयुक्त तत्वावधान में प्लस 2 जिला स्कूल परिसर से अभियान की शुरुआत हुई। दुमका शहर के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की टीम ने एक साथ खुशी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित 614 वां खुशी चौपाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।

शिक्षकों की भूमिका शिक्षकों ने कहा कि खुशी मिशन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को भीतर से मजबूत बनाने की पहल है। जब व्यक्ति स्वयं खुश रहता है, तभी वह परिवार और समाज में सकारात्मक...