दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर में सुबह से रुक-रुक कर बारिश होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के रसिकपुर, दुधानी, कुम्हारपाड़ा, स्टेशन रोड और कॉलेज मोड़ के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई दुकानों में पानी घुस गया, वहीं सब्जी बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही हो रही लगातार बारिश के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव होने से बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। जानकारी के अनुसार जिले के कई सरकारी और निजी स्कूलों में इन दिनों प्रथम आंतरिक परीक्षा चल रही है। बारिश के कारण कई छात्र...