दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भले ही कमर कस ली है। आपके अपने लाकप्रिय दैनिक अखबार हिन्दुस्तान की ओर से लगातार चलाए जा रहे मिवाट से जंग अभियान के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिले में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की दुकानों पर लगातार छापेमारी और सैंपलिंग भी की जा रही है। लेकिन विभाग के पास मुख्यालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला तक नहीं है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए रांची भेजते हैं जहां से रिपोर्ट आने में करीब एक माह का वक्त लगता है। रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग की ओर से इसमें आगे की क...