दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: दिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति संताल परगना प्रमंडल दुमका के तत्वावधान में द्वितीय धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू ने की। सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में मांझी बाबा, आतो मोड़ें होड़ एवं मरांगबुरु भक्त पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दिसोम नायकी बाबा सीताराम सोरेन के नेतृत्व में दिसोम जाहेर थान में पारंपरिक बोंगाबुरु अनुष्ठान के साथ हुई। इसके बाद दिसोम मांझी थान में भी बोंगाबुरु अनुष्ठान विधि-विधान से सम्पन्न किया गया। मरांगबुरु भक्तों ने दिसोम मांझी थान से पारंपरिक यात्रा प्रारंभ की। ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप पर निकली यह यात्रा डीसी च...