दुमका, जुलाई 16 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका को शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप निर्माणाधीन तारा मंडल भवन एवं साइंस सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि दुमका में तारा मंडल की स्थापना संताल परगना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यह न केवल विद्यार्थियों एवं युवाओं में विज्ञान तथा खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देगा, बल्कि वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि तारा मंडल दुमका की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने म...