दुमका, नवम्बर 2 -- Dumka News: जिला प्रशासन दुमका के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन सोमवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच है। इस महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल चित्रकला, सामूहिक नुक्कड़ नाटक और एकल कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह आयोजन निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची के सौजन्य से आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: युवा महोत्सव में लोकगीत-नृत्य से दिखी गुमला की सांस्कृतिक की झलक मौके पर दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,जिल...