दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बलपूर्वक व्यवहार किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई नेता घायल हो गए। इस बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शनिवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में विरोध मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और काली पट्टी बांधकर विरोध जता...