Dumka News: दुमका पोस्टमार्टम हाउस में 10 दिनों से सड़ रहे दो लावारिस शव, अंतिम संस्कार में देरी
दुमका, जुलाई 2 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शहर के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में पिछले 10 दिनों से दो लावारिस शव सड़ रहे हैं। दोनों शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। नियमानुसार शीतगृह में शव रखने की मियाद कब की पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से दोनों शवों के अंतिम संस्कार के लिए पत्र भी जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद दफनाने में देरी की जा रही है। शीतगृह की क्षमता सीमित होने और शवों के सड़ने से पोस्टमार्टम हाउस में बदबू फैल रही है, जिससे कर्मियों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है।जानकारी के अनुसार एक शव शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से बरामद युवती का है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दूसरे शव के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.