दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मार्था हांसदा का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे जिला कांग्रेस कमेटी में शोक की लहर है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने कहा कि पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगी। एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ है। स्व. मार्था हांसदा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जियाथर, दुमका मिशन में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी, अरबी खातून, शहरोज शेख, सागेन मुर्मू, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू, शिकारीपाड़ा प्रखंड के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी...