दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन का पांचवां महाधिवेशन स्थानीय टी गार्डन में संपन्न हुआ। महाधिवेशन में दुमका जिला डेकोरेटर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शुभेन्द्र चक्रवर्ती को चेयरमैन, दिलीप राउत को अध्यक्ष, विरेन्द्र साह को महासचिव, अत्रम कुमार मंडल को मुख्य सलाहकार, गणेश जायसवाल को सचिव, जयंत कुमार दे को कोषाध्यक्ष, हरिमोहन को संगठन सचिव तथा कृष्णा, कमलेश शाह और गोपी चौरसिया को उपाध्यक्ष एवं 10 कार्यकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया। इस महाधिवेशन में प्रदेश से आए पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर दुमका जिला के सभी प्रखंड एवं नगर के डेकोरेटर्स, कैटरर, हलवाई, फूल, साउंड, इवेंट, लाइट आदि व्यवसाय से जुड़े लोग उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में गणपति महोत...