दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला वॉलीबॉल संघ दुमका के तत्वावधान में वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से शुक्रवार को दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 9वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 14 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य की कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन दुमका के सांसद नलिन सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद स्वयं वॉलीबॉल पर शाट लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुमका की धरती खेल और खिलाड़ियों के लिए बेहद उर्वर रही है। यहां पूर्व में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने...