दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दीपावली के पावन अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी दुमका द्वारा विशेष पहल की गई। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक एवं आकर्षक दीपावली उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार हस्तनिर्मित डिजाइनर दीये, पूजा सामग्री, मिठाइयां, सरसों तेल, कोचरा तेल, बांस की टोकरी, रूवा बत्ती, गुलाल, रोरी, चंदन, जनेऊ, दसांग धूप, अल्पना सामग्री सहित विभिन्न पारंपरिक एवं सजावटी वस्तुएं उपलब्ध हैं। महिलाओं के हुनर और स्थानीय संसाधनों से तैयार इन उत्पादों को लोगों द्वारा पसंद किया ...