Dumka News: दिशोम जाहेर थान में विधि-विधान से संपन्न हुआ हरियाड़ पूजा
दुमका, सितम्बर 14 -- Dumka News: दुमका , प्रतिनिधि। दिशोम मांझी थान एवं जाहेर थान समिति संताल परगना प्रमंडल, दुमका द्वारा दिशोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के नेतृत्व में हरियाड़ पूजा हर्षोल्लास एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
हरियाड़ पूजा का महत्व दिशोम नायकी बाबा सीताराम सोरेन के अगुवाई में समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा एवं आस्था के साथ दिशोम जाहेर थान में हरियाड़ पूजा की। इस अवसर पर संताल परगना के विभिन्न क्षेत्रों से आतो मोड़ें होड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरांग बुरु भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर दिशोम मांझी बाबा ने कहा कि हरियाड़ पूजा अच्छी फसल, हरियाली, समृद्धि और समाज की खुशहाली के लिए मनाया जाता है। यह पूजा प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की गहरी आस्था एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।
समाजिक सहभागि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.