दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।जिला क्रिकेट संघ दुमका द्वारा दिवंगत अमिताभ चौधरी और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ग्लोकल ब्लड सेंटर, दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम में संघ के संयोजक सह निदेशक, अशोक लाइफ केयर अस्पताल के डॉ. तुषार ज्योति ने सभी रक्तवीरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। समाज के सभी लोगों को इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को सही समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

स्वास्थ्य लाभ ग्लोकल ब्लड सेंटर के संचालक मो. वाजिद ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्त...