Dumka News: दिल्ली व पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने की बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
दुमका, अक्टूबर 25 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। आज शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शैल जैन और पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश चंद्रशेखर झा ने सपरिवार पहुंचकर भगवान शिव के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुरोहित कुंदन पत्रलेख की अगुवाई में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच न्यायाधीशों का संकल्प कराकर बाबा का जलाभिषेक संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के दौरान देश और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं जन-कल्याण की कामना की गई। इस दौरान मंदिर न्यास समिति के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.