Dumka News: दिन में शटडाउन, रात में ब्रेकडाउन, आखिर कब सुधरेगी सरैयाहाट की बिजली व्यवस्था
दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड की बिजली व्यवस्था इन दिनों उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। मेंटेनेंस और श्रावणी मेला के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के नाम पर बिजली विभाग रोजाना घंटों शटडाउन ले रहा है, लेकिन इसके बावजूद रात होते ही तकनीकी खराबी और ब्रेकडाउन का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि जब प्रतिदिन मेंटेनेंस किया जा रहा है, तो आखिर बार-बार फॉल्ट क्यों हो रहे हैं। दिन के समय कई-कई घंटे बिजली बंद रहने से घरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। छोटे दुकानदारों, व्यवसायियों और सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पर असर पड़ रहा है। वहीं शाम ढलते ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो जाती है। रातभर कई बार बिजली आने-जाने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.