दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड स्थित प्रसिद्ध दानीनाथ मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने दानपेटी को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचे पंडा समाज के स्थानीय लोगों की नजर खुली हुई दानपेटी पर पड़ी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। घटना की खबर मिलते ही मंदिर से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी में सुरक्षा के लिए तीन ताले लगाए गये थे। चोरों ने इनमें से दो तालों को तोड़कर दानपेटी खोल दी और उसमें जमा चढ़ावे की राशि निकालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई केदारनाथ पूर्ति पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डि...