दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग के किनारे जंगल और पहाड़ियों के बीच स्थित काठीकुंड का प्राचीन दानीनाथ मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। शांत प्राकृतिक वातावरण में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय लोककथाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी अपने भीतर समेटे हुए है। वर्षों से आसपास के गांवों के लोगों के लिए दानीनाथ मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल रहा है। स्थानीय लोगों के बीच दानीनाथ मंदिर को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। दानीनाथ मंदिर और पास के क्षेत्र में कुछ प्राचीन शिलाकृतियां होने की बात भी स्थानीय लोगों द्वारा कही जाती है कि इनमें से कुछ शिलाकृतियों का संबंध पास की देवघरा पहाड़ियों के पुराने ...