दुमका, जुलाई 2 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। शंकरपुर गांव में 19 वर्षीय विवाहिता डोली कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त एवं मृतका के पति चंदन पंडित (पिता- नाजिर पंडित), निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में पेशी के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मृतका के पिता ने पति समेत छह पर दहेज प्रड़ताना का दर्ज कराया मामलामामले की जानकारी पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रामगढ़ थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 01 जुलाई 2026 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर र...