दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघारार निवासी हिरालाल मंडल ने सोमवार को थाना में बाइक चोरी को लेकर लिखित आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उल्लेख है कि रविवार को रानीघारार में लगने वाली साप्ताहिक हाटिया में वह अपने जे.एच. 04 एम 3762 अंकित हीरो ग्लैमर बाइक लेकर शाम 5 बजे गए थे और मुड़ी मिल के पास बाइक खड़ा कर सब्जी खरीदने गए। लेकिन जब वापस आए तो बाइक नहीं थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद सोमवार को थाना पहुंचकर आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...