दुमका, सितम्बर 18 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत अंतर्गत सिंगटुटा गांव में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुतुल देवी के घर में एक विशाल विषैला खरिष सांप घुसकर एसबेस्ट्स में फंस गया। सांप को देखकर परिवार के तीनों सदस्य दहशत में आ गए। घर में सांप के फंसे होने के कारण परिवार को रात घर में गुजारने की चिंता सताने लगी। बताया गया कि पुतुल देवी वर्ष 2019 में विधवा हो गई थीं। पति की मौत के बाद से वह अपने 13 वर्षीय बेटे मोहन माहरा और बेटी के साथ किसी तरह जीवन-यापन कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में घर के अंदर जहरीले सांप के फंस जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार, सांप काफी बड़ा है और एल्वेस्टेस में फंसा हुआ है। उसे निकालने का प्रयास परिवार के लोग स्वयं करने की हिम्मत ...