दुमका, सितम्बर 25 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने एक सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने स्तर से परीक्षा फीस जमा करवाया है। ताकि छात्र छात्राएं को आर्थिक स्थिति के कारण प्रतिभा दिखाने में वंचित नहीं होना पड़े। थाना प्रभारी राजेश रंजन के इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने की मौका मिलेगा। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि हमारे इस गांव देहात में भी छात्र छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उनको प्रत्साहित करते हुए उनके पीछे खड़े होने की जरूरत है। अनेक प्रतिभावान छात्र छात्रा अपने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परीक्षा फीस देने में असमर्थ होते है। हिन्दुस्तान ओलंपियाड छात्र छात्राओं...