दुमका, अगस्त 22 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। विश्वविद्यालय के आदेशानुसार शुक्रवार को तोकीपुर बी.एड. कॉलेज रानेश्वर दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। शिविर में महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व, रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- देवघर कॉलेज में रक्तदान शिविर, 12 यूनिट रक्त संग्रहरक्तदान का महत्व कॉलेज के प्राचार्या डॉ. कल्...