Dumka News: तेलियाचल में जमीनदोज हुआ मकान, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
दुमका, अगस्त 30 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचल बाजार पंचायत में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक एक मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण मकान की स्थिति कमजोर बताई जा रही है। गनीमत रही कि घर गिरने से पहले गृहस्वामी को खतरे का आभास हो गया और वह समय रहते बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार रवि पाल शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के अंदर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें घर के कड़कड़ाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही रवि पाल को अनहोनी की आशंका हुई और वह तुरंत घर से बाहर निकल आए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही क्षण में पूरा मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, परिवार खुले आसमान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.