Dumka News: तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पहले बाइक से टकराया और फिर सड़क किनारे स्थित एक स्टेशनरी दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक वाहन दुमका की ओर से हंसडीहा आ रहा था। नवोदय विद्यालय के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन विपरीत दिशा से आ रही बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए दुकान में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोगवश उस समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में रजौन थाना क्षेत्र के मझघाय गांव निवासी अरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.