दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कमरदुधानी स्थित आर्चरी एकेडमी में शनिवार को 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन, विशिष्ट अतिथि दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, जामा विधायक सह आर्चरी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, दुमका डीएफओ सात्विक, दुमका डीटीओ मृत्युंजय कुमार समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिसके बाद गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन ने मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी झारखंड की माटी का खेल है। हमारे आदिवासी समाज में तीर-धनुष का केवल ख...