दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: जामा। प्रतिनिधि जामा प्रखंड के सिमरा से हरिणगोहाल, पिपरा, कदरजोरिया, लक्ष्मीपुर बसबुटिया, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, भोड़ाबदार एवं बेलकुपी होते हुए जामा-सुगनीबाद तक बनने वाली करीब 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली इस सड़क पर अब तक कालीकरण का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रविवार को इसी मुद्दे को लेकर पंचायत सिमरा के भोड़ाबदार में ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रकांत दर्वे की अगुवाई में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और संवेदक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Dumka News: तीन वर्ष बाद भी अधूरी ह...