दुमका, सितम्बर 4 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र सुगगपहाडी पंचायत के हरिपुर पहाड़िया टोला में बुनियादी सुविधाओं और जागरूकता की कमी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां आदिम जनजाति समुदाय के लगभग 65 घरों में पिछले तीन महीनों से बिजली गुल है और पूरा टोला अंधेरे में डूबा है। ग्रामीणों के अनुसार तीन महीने पूर्व वज्रपात के कारण गांव के प्रधान के घर के पास लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से ही पूरे टोले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसमें सबसे ज्यादा असर पढ़ाई करने वाले बच्चे पर पड़ रहा है। बिजली से संचालित उपकरण बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: पिंजरही में एक माह जला है ट्रांसफॉर्मर, लोग परेशान लोग मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाने को मजबूर है। ग्रामीण ओमप्रकाश गृही, मणिलाल आहारी, राजीव गिरी ...