दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: रानेश्वर एवं टोंगरा थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों के परिवार के समक्ष इन दिनों भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चौकीदारों को विगत तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जो चौकीदारों को परेशानी में डाल दिया है। चौकीदारों के परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने को मजबूर हो गया है। चौकीदार चतुर्देव राय, षष्टि पद बाउरी, मन्नार मल्लिक, मानिक मिर्धा, तुलसी महतो, माधव मिर्धा, वीरेंद्र दुलई, अष्टम राय, अजमूल हुसैन खान ने बताया कि गत तीन महीना से परिवार का भरण पोषण भीषण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। चौकीदारों ने अविलंब वेतन भुगतान की मांग किया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: 18 माह से मानदेय नहीं, कर्ज लेकर गुजर-बसर को मजबूर हैं आउटसोसिंग कर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...