Dumka News: तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धो-कान्हू बाबा क्लब बेलकुपी के तत्वावधान में गुरुवार से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुकाबला वारकान्ड स्पोंग और बेरोजगार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बेरोजगार फुटबॉल क्लब ने दो गोल से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। उद्घाटन मैच का शुभारंभ भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, कालेश्वर लायक, रामकृष्ण हेंब्रम, राजू दर्वे एवं रामदास मुर्मू के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान सुरेश मुर्मू ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं पूरी ईमानदारी के साथ खेलने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बर्नपुर ने ट्राईब्रेकर में एफसी मधुपुर को हरा फाइनल में बनाई जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.