Dumka News: तीन दिन बाद वृद्ध महिला के शव की हुई पहचान
दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत के तीन दिन बाद उनके शव की पहचान जामा थाना क्षेत्र के गोवारी गांव निवासी शारदा देवी के रूप में हुई है। मंगलवार को जरमुंडी थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए दुमका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतका की पहचान नहीं होने के कारण नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया था। गुरुवार की अहले सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान शारदा देवी के रूप में की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। परिजनों ने बताया कि शारदा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बिना किसी को बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.