दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीज मेला कार्निवल का आयोजन बेहद सफल रहा। मेले में महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। तीज के अवसर पर सजावट, झूले, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्निवल के सफल समापन के बाद शाखा के सभी सदस्यों द्वारा एक सामूहिक फोटो सेशन का आयोजन किया गया। सभी सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और इस यादगार आयोजन को कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर शाखा की संरक्षिका रिंकू मोदी ने कहा कि तीज मेला कार्निवल का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। यह भी पढ़ें- Dumka News: डिजिटल: दो दिवसीय तीज मेला कार्निवल संपन्न सदस्यों ने किया फोटो सेशन इस अवसर पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष प्रियंका मावंडिया, सचिव पूजा मोदी, ऋतु चौ...