Dumka News: तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के छात्रों ने पहाड़गोड़ा का किया भ्रमण
दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के कृषि स्नातक छात्रों ने सोमवार को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत अंचल मसलिया स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहाड़गोड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। वर्ष 2002 में शुरू हुए इस विद्यालय के भवन व बुनियादी ढांचे की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी। यह विद्यालय कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करता है, जहां वर्तमान में कुल 33 विद्यार्थी नामांकित हैं। भ्रमण के दौरान कृषि स्नातक के छात्रों ने विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता, संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। यह भी पढ़ें- कृषि का अनुभव ले रहे तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय के छात्र इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.