Dumka News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। तालाब में स्नान के दौरान एक 36 वर्षीय युवक की मौत पानी में डूबने से हो गई है। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की है। मृतक की पहचान मनोहरचक गांव निवासी बलदेव मरांडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलदेव मरांडी आमगाछी गांव स्थित अपने जीजा के घर छाता मेला देखने आया था। उसके साथ उसकी मां, भाई और बेटी भी आयी हुई थी। गुरुवार की सुबह वह स्नान करने के लिए मसलिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के पंचायत भवन के पास स्थित तालबोना तालाब गया था। स्नान करने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस समय बलदेव मरांडी तालाब में स्नान के लिए उतरा था, ताबाल के दूसरी ओर कुछ महिलाएं भी स्नान कर रही थी। जब काफी देर तक बलदेव पानी से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.